राहुल गांधी ने महाकालेश्वर में की विशेष पूजा

Last Updated 29 Oct 2018 04:38:27 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की।


राहुल गांधी ने महाकालेश्वर में की विशेष पूजा

राहुल गांधी मंदिर प्रबंधन के नियमों के अनुसार पारंपरिक धोती पहनकर मंदिर पहुंचे। उन्हें गर्भगृह में पुजारियों ने अभिषेक कराकर विधि-विधान के साथ विशेष पूजा कराई।

इस दौरान उनके साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद थे।

महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख है। यहां देश के लगभग सभी बड़े नेता दर्शन करने आते हैं।

राहुल गांधी ने इसके पहले अपने मध्य प्रदेश दौरों की शुरुआत दतिया की प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ, सतना के कामतानाथ मंदिर में दर्शन के साथ की थी। उनके जबलपुर दौरे की शुरुआत नर्मदा नदी की आरती और भोपाल दौरे की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई थी।
 

वार्ता
उज्जैन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment