दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, कई संदिग्ध भी हिरासत में

Last Updated 10 Sep 2025 11:34:34 AM IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।


एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है।

वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया।

अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।

दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस के एक विशेष प्रकोष्ठ ने झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के साथ मिलकर बुधवार सुबह कुछ आतंकवादी संगठनों से कथित संबंधों के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभी हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या का पता नहीं चला है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची में लोअर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक हॉस्टल समेत झारखंड में कई स्थानों पर संयुक्त रूप से छापे मारे जा रहे हैं।

झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘एजेंसी’ को बताया, ‘‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।’’उन्होंने बताया कि छापों की जानकारियां दोपहर तक जारी की जाएंगी।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment