धोनी सम्मानजनक विदाई के हकदार : कुंबले
Last Updated 09 Sep 2019 02:30:07 AM IST
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व कोच अनिल कुंबले ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह सम्मानजनक विदाई के हकदार हैं।
![]() |
कुंबले ने अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्व कप में धोनी के चयन पर संदेह जताया। धोनी वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 टीम हिस्सा नहीं है।
कुंबले ने कहा, ‘धोनी जब भी सन्यास लेने का फैसला लेंगे उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जानी चाहिए। वह इसके हकदार हैं। लेकिन अब टीम चयन को लेकर चनयकर्ताओं को बैठकर बात करनी चाहिए। वार्ता होना काफी महत्वपूर्ण है।
मेरे ख्याल से चनयकर्ताओं को इस बारे में फैसला लेना चाहिए कि टी-20 विश्व कप टीम कैसी होनी चाहिए। विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है।’
| Tweet![]() |