IndiGo: अबूधाबी के लिए रवाना हुई IndiGo की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लौटी कोच्चि
Last Updated 06 Sep 2025 12:46:34 PM IST
अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो (IndiGo) का एक विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
![]() अबूधाबी के लिए रवाना हुई इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण लौटी कोच्चि |
सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई और तकनीकी खराबी के कारण बीती रात लगभग 1:44 बजे शहर लौटी।
उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया।
उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।
| Tweet![]() |