केजरीवाल सरकार की योजनाओं से प्रभावित हुए हेमंत सोरेन, बोले- झारखंड में भी करेंगे लागू

Last Updated 04 Jan 2020 03:10:55 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि वह शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहलों से प्रभावित हैं और अपने राज्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों को लागू करने के लिए प्रेरित हुए हैं।


दिल्ली में केजरीवाल से मिले सोरेन

सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दिल्ली में अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की पहलों पर चर्चा की।      

सोरेने ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मिलने का सौभाग्य मिला और झारखंड की ओर से उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं। हमने सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई शानदार पहलों के बारे में चर्चा की। झारखंड में भी ऐसी ही योजनाएं लागू करने के लिए प्रेरित हुआ।’’      

 

सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment