Aaj Ka Rashifal, Monday, September 15, 2025: जानिए कैसा रहेगा सोमवार, 15 सितंबर, 2025 का राशिफल

Last Updated 15 Sep 2025 09:03:52 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, September 15, 2025: आज सोमवार, 15 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंवे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।   

बृषभ : हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। 

मिथुन : कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। 

कर्क : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्य की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।

सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी बिचारों को मन में स्थान न देवें।  किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   

कन्या : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।     

तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहशास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।

वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।  

धनु : संबंधों में व्यवहारकुशल बनें।   सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप मे नये उत्साह का संचार करेगा।    

मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।   

कुंभ : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बहिर्मुखी बनें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। परिजनों के प्रति मन चिन्तित होगा। 

मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित सरिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment