झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी समेत तीन मारे गए

Last Updated 15 Sep 2025 09:44:25 AM IST

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘तलाश अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment