बृहस्पतिवार, 30 जून, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 30 जून, 2022 का राशिफल
![]() बृहस्पतिवार, 30 जून, 2022 का राशिफल |
मेष : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : सगे-संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रीयाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन परेशान होगा।
मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगे। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। अच्छी कल्पनाओं से मन प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय होगी।
कन्या : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
तुला : अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल बढ़ायेंगे। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।
कुंभ : अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर लगेगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मीन : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक
कर्जभार से मन चिंतित होगा।
Tweet![]() |