Mann Ki Baat: 'मन की बात' में बोले मोदी- शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर देश को गर्व

Last Updated 27 Jul 2025 12:11:44 PM IST

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 124वें संस्करण के दौरान देश की जनता को संबोधित किया। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने शुरूआत अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की।


बता दें कि मन की बात का कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था और आज इसका 124वां संस्करण है।  मालदीव यात्रा से लौटे पीएम नरेन्द्र मोदी का संसद के मानसून सत्र के बीच यह पहला संबोधन था। अपने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की। उन्होंने कहा, "शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा देश गर्व से भर गया। अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना। इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे।"

नमो भारत पर क्या बोले मोदी

पीएम ने कहा, "आपने 'इंस्पायर मानक' अभियान का नाम सुना होगा। इसमें हर स्कूल से 5 बच्चे चुने जाते हैं और हर बच्चा नया आइडिया लेकर आता है। चंद्रयान 3 के बाद इनकी संख्या दो गुनी हो गई है। स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे। मुझे नमो भारत ऐप पर जरूर मैसेज भेजिएगा।"

'मन की बात' में मोदी ने कहा कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है।

उन्होंने ने इस कार्यक्रम में सभी किलों का इतिहास संक्षेप में पेश किया है। 

मोदी ने कहा, 11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिनाडु...हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। मैं सभी देशवसियों से आग्रह करता हूं कि इन किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को जानें।

पीएम ने कहा कि बिहार का मुजफ्फरपुर शहर, तारीख 11 अगस्त 1908, लोगों की आंखों में आंसू थे और दिलों में ज्वाला। एक जेल में 18 साल का युवक अंग्रेजों के खिलाफ अपना देशप्रेम व्यक्त करने की कीमत चुका रहा था। जेल के अंदर अंग्रेज अफसर उसे फांसी देने की तैयारी कर रहे थे। उस युवा के चेहरे पर भय नहीं था बल्कि वो गर्व से भरे हुए थे। वो वीर युवा थे खुदीराम बोस।

क्यों खास है अगस्त का महीना, बताया पीएम मोदी ने

पीएम ने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना है। 1 अगस्त को लोकमान्य बालगंगाधर की पुण्यतिथि होती है। 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

हालांकि, आजादी के साथ बंटवारे की टीस भी जुड़ी है। इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। 7 अगस्त को 'नेशनल हैंडलूम डे' को भी 10 साल पूरे होने वाले हैं।

राष्ट्रीय हित और लोक कल्याण: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हित, लोक कल्याण, और नागरिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने प्रेरणादायक कहानियों और जमीनी स्तर के प्रयासों को उजागर किया, जो सामाजिक और विकासात्मक कार्यों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।

सामाजिक जागरूकता और विकास: पीएम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल शिक्षा, और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की बात की। उन्होंने बताया कि 'मन की बात' का उद्देश्य आम लोगों तक सरकार की योजनाओं और सामाजिक परिवर्तन की कहानियों को पहुंचाना है।

करगिल विजय दिवस

पीएम ने करगिल विजय दिवस की स्मृति में साबरमती आश्रम से गुजरात विद्यापीठ तक आयोजित साइकिल रैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह रैली 'फिट इंडिया' पहल को बढ़ावा देती है और लोगों को रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने की आदत डालने के लिए प्रेरित करती है।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर भगदड़ पर शोक

पीएम मोदी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया, जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हुई थी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है।

प्रेरणादायक कहानियां

पीएम ने देश भर से प्राप्त सुझावों और कहानियों का जिक्र किया, जो 'माई गवर्नमेंट' (MyGov) और नमो ऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकत्र किए गए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामाजिक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और समुदायों के प्रयासों की सराहना की।

संस्कृति और परंपरा

पीएम ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आदि थिरुवाथिरई उत्सव का उल्लेख किया, जहां वे एक स्मृति सिक्का जारी करने और 25 तमिल शैव मठ प्रमुखों के साथ मंच साझा करने वाले थे। यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment