शुक्रवार, 1 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 1 जुलाई, 2022 का राशिफल |
मेष : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
बृषभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
कर्क : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
सिंह : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
कन्या : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थक होंगी।
तुला : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
वृश्चिक : घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु : मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट सगे-संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।
मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
मीन : नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
Tweet![]() |