शनिवार, 2 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 2 जुलाई, 2022 का राशिफल
![]() शनिवार, 2 जुलाई, 2022 का राशिफल |
मेष : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
मिथुन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लायेंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे।
कर्क : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
सिंह : कुछ नई अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
कन्या : ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं सगे-संबंधियों के बीच कष्ट की जननी बनेंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
तुला : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
धनु : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूीर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।
मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
मीन : कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
Tweet![]() |