3 से 9 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Jul 2022 12:08:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


3 से 9 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक ब्यय संभव। संबंधों में सुधार के लिए बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने के लिए तत्पर होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।       
वृषभ-चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।  जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।      
मिथुन-कोई मांगलिक कार्य हेतु मन में विचार प्रबल होगा। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठायें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिये राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   

कर्क-सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित होंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। मन में ढेर सारी चिंतायें रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होगी।   
सिंह-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। पुरानी समस्यायें हल होंगी। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु तत्पर रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से महत्ता बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।  
कन्या-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। मन को ईश्वरीय आस्थ पर केंद्रित रखें। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन सुलभ होंगे। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को  शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाली रहेगी।  
तुला-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। अच्छा होगा मन को रचनात्मक दिशा में केंद्रित करें। किसी अच्छे समाचार से मन खुश रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। खाली समय में आपका मन परेशान होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृश्चिक-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। घरेलू जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। समय का पूर्ण उपयोग करें। अच्छे विचारों से प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
धनु-इस सप्ताह मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल कर सकती हैं।
पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। घर में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-यह सप्ताह अध्यात्मिकता से परिपूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में सफलतायें मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। बहुत सारे अधूरे घरेलू कार्यों को पूर्ण करने का समय है। मन को कोई रचनात्मकता दिशा दें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
कुंभ-कठिन दौर में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु तत्पर होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। ईश्वरीय आस्था से समस्यायें हल होंगी। कुछ राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लं। आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment