सोमवार, 4 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 04 Jul 2022 12:16:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 4 जुलाई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 4 जुलाई, 2022 का राशिफल

मेष : नयी दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।                   
बृषभ : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।         
मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।             
कर्क : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।                 
सिंह : मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में कोई कार्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।            
कन्या : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।

तुला : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।             
वृश्चिक : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है।       
धनु : विपरीतलिंगी के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें।            
मकर : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करे। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।           
कुंभ :  किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।           
मीन :सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment