मंगलवार, 5 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 5 जुलाई, 2022 का राशिफल |
मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें मन में नीरसता ला सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार होगा।
बृषभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
मिथुन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। बिना वजह आलोचना न करें।
कर्क : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
सिंह : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।
कन्या : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतें संभव।
तुला : व्यवहार कुशलता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
वृश्चिक : मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।
मकर : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में असमर्थ रहेगा।
Tweet![]() |