झारखंड में सुरक्षाबलों ने ढेर किये मुठभेड़ में तीन नक्सली

Last Updated 26 Jul 2025 02:07:33 PM IST

झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों की ओर से कई गोलियां चलाई गईं।

उसने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद की गईं। 

झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

भाषा
गुमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment