UP: देवबंद कोतवाली पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

Last Updated 26 Jul 2025 03:44:23 PM IST

देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस, गोवंश का मांस, खाल और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि शनिवार को थाना देवबंद को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मानकी में शमीम के घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर थाने की पुलिस ने दबिश दी तो दो लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान मोनू उर्फ शाहरुख और ताबिश के रूप में की गई है। साथ ही मौके से दो अन्य अभियुक्त शमीम और वसीम को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से गाय का मांस, खाल और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए।

घायल बदमाशों शाहरुख और ताबिश को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवबंद में भर्ती कराया गया है।
 

भाषा
सहारनपुर (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment