बुधवार, 29 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 29 Jun 2022 12:37:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 जून, 2022 का राशिफल


बुधवार, 29 जून, 2022 का राशिफल

मेष : पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।   
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।             
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिया गया फैसला पश्चाताप संभव।     
सिंह : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।        
कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।         
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरो की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें।
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल कर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।      
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरों की बातों को आपको इधर से उधर करना शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना करना भी ठीक नही है।  
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।    
कुंभ : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।       
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment