मंगलवार, 28 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 28 Jun 2022 04:26:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 जून, 2022 का राशिफल


मेष : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।     
मिथुन : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।   
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।      
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति होगी।  
कन्या : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। जीविका क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होंगे। आवेश पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।  

तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता न पालें। भबिष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।      
वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  सामाजिक सक्रियता रहेगी।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।  
मीन : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment