सोमवार, 27 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Jun 2022 12:39:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 27 जून, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 27 जून, 2022 का राशिफल

मेष: किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।     
बृषभ: महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरूप चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं।      
मिथुन: शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ केअवसर प्राप्त होंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।    
कर्क: किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।   जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
कन्या: अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।    

तुला: वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग हैं। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि  होने के आसार बन  रहे हैं।
वृश्चिक: आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।  
धनु: भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। वाणी में नियंत्रण रखें।     
मकर: पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।
कुंभ: जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे।  शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन:  किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment