बृहस्पतिवार, 2 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 May 2019 07:15:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 मई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 2 मई, 2019 का राशिफल

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति मधुरता कायम रखें।    
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। उच्चस्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा।

कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। संबंधों के प्रति भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी।   
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। नये संबंधों के प्रति आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।   
तुला : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।  
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।  
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की होने पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपने व्यवहार से कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। 
कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  सुन्दर सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment