बुधवार, 1 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 01 May 2019 12:25:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 1 मई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 1 मई, 2019 का राशिफल

मेष : पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न आने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।          
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।         

कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।    
सिंह : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।     
कन्या : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।      
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना तथा आलोचना करना शोभा नहीं देता।
वृश्चिक : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। 
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।  नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र हो।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  
कुंभ : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।     
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनीतिक सरगर्मियों से व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment