मंगलवार, 30 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Apr 2019 05:42:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 30 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 30 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।         
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।       
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।     

कर्क : सगे-संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी।          
सिंह : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।       
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें।    
तुला : पुराने संबंधों में भावनात्मक स्मरण से मन प्रभावित होगा। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।     
वृश्चिक : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे।   
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति तत्पर होंगे। शिक्षा क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। 
कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र के लोगों को कुछ परिवर्तन से लाभ संभव।    
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment