सोमवार, 29 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 29 Apr 2019 01:19:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 29 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।        
बृषभ :  किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी बिपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा। नाजुक सम्बन्धों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।             
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
सिंह : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।        

कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें।      
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नही देता।
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।    
कुंभ : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।        
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment