28 अप्रैल से 4 मई, 2019 का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अप्रैल से 4 मई, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी की कुछ अस्वस्थता या दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता होने के आसार हैं। आवेश में किया गया कार्य थोड़ा हनिकारक हो सकता है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृषभ-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता में समय अनुकूल होगा और उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मिथुन-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर कदम बढ़ते दिख रहे हैं। थोड़ा साझेदारी मामलों में सतर्क रहें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियों से बोझिल होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होती है। इसे सुधारें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह अनुभूति होगी।
सिंह-अच्छे विचारों से आंतरिक प्रतिभा निखरेगी। भविष्य संबंधी नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञ कुछ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधां का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कन्या-राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कठिन स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। अर्थाभाव बहुत सारी जिम्मेदारियों की पूर्ति में कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।
तुला-इस सप्ताह ज्यादा संवेदशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। किसी की मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार लायें।
वृश्चिक-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। राजनीतिक सक्रियता में व्यस्त रहेंगे।
आय-व्यय में संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्योंं से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-किसी नये ब्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से मन परेशान होगा। पारंपरिक एवं धार्मिक कार्योंं में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्योंं में समय बर्बाद न करें।
मीन-अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। महत्वपूर्ण कार्योंं की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कुछ कर्ज भी मन पर दवाब बनाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वर्तमान में मनोबल का अभाव उत्साह में कमी ला रहा है। माता के स्वास्थ को लेकर मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
Tweet![]() |