शुक्रवार, 26 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 26 Apr 2019 05:30:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपकी उर्जा देखने लायक है। प्रणय संबंध में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने के लिये व्याकुल होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।
बृषभ : प्रणय संबंधों के प्रति मन केंद्रित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता संभव। जीविका क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।       
मिथुन : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंतित होंगे। अत्याधिक भावुकतावश भावनात्मक शोषण की आशंका है। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कर्क : महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा। भावुकतावश किसी संबंधी की बातें कष्टप्रद होंगी।

सिंह : पारिवारिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु उद्धेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु इससे अभिमानी न बने। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होंगे।       
कन्या : अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।
तुला : जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। अवरोधित काम के प्रति मन चिंतित होगा।
वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।  सगे-संबंधों में मधुरता हेतु विश्वास कायम करें। भावुकतावश भावनात्मक शोषण की आशंका है।
धनु : अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेंगे लेकिन बिगड़े संबंधों को सुधारें। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा।
मकर : कार्यक्षेत्र में नये आसार उत्साहित करेंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा।
कुंभ : मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार हैं। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।
मीन : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय संभव। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों में गलत धारणा न पालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment