बृहस्पतिवार, 25 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Apr 2019 12:30:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें।     
बृषभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।  भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।    
मिथुन : भविष्य को बेहतर बनने के लिए मन महत्वपूर्ण फैसले पर विचारमग्न होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा।     
कर्क : ब्यग्र मन के कारण महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव रहेगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। घरेलू कार्योंं में अत्याधिक ब्यय का योग है।   

सिंह : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशील होंगे। उपस्थित साधनों में संतुष्ट होने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
तुला : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। 
वृश्चिक : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। अहार-विहार पर नियंत्रण रख स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मांगलिक कार्योंं हेतु व्यस्तता रहेगी। 
धनु : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ व्यावहारिक बनने की चेष्ठा करें। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नये उत्साह का संचार होगा। मांगलिक कार्योंं हेतु व्यस्तता रहेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कुंभ : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। भविष्य की चिंता छोड़ सही दिशा में परिश्रम करें। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्योंं को कल पर न टालें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment