21 से 27 अप्रैल, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Apr 2019 12:46:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 अप्रैल, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।

मिथुन-इस सप्ताह मन पुरानी घटनाओं से प्रभावित रहेगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो जल्द ऊंची प्रगति करेंगे। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य से निर्णय लें। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंता संभव। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी।
कर्क-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन करें। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होगे। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
सिंह-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनावित हो सकते हैं। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।    कन्या-संघर्ष के साथ सफलताओं की नई मंजिल चढ़ेंगे। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्योंं में कठिनाई से नकारात्मक विचार जन्मेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्योंं से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
तुला-योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति से प्रभावित होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। मन में नई अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-इस सप्ताह भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। रोजगार में लाभकारी आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। भबिष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं पैदा होंगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। पुरानी बातों को न सोचें बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा दें। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य का त्याग करें। 
धनु-यह मायावी जीवन सुख-दुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति में इसे अपनाकर व इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। 
माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। मन नये कार्योंं पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा।  रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। वक्त का अनुपम सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है।
मकर-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है। इसे सुधारें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।  बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंभ-आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। ऐसा तो कदापि नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी ऊर्जा के साथ कार्यरत रहें। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो जल्द सफलता मिलेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्योंं में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता बढ़ेगीर। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
मीन-कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्मादी प्रवृत्ति बढ़ेगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु ये वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का समापन होगा। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment