बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Apr 2019 12:25:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।      
बृषभ : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। समय का पूर्ण उपयोग करें और अपनी दिनचर्या में सुधार लायें।    
मिथुन : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। खराब संगत से दूरी बनायें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी।  
कर्क : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें।             

सिंह : पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति हेतु साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्व पूर्ण होंगे।        
कन्या : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।    
तुला : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।     
वृश्चिक : आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों के बीच मधुरता बिखेरें। घर में खुशहाली रहेगी।   
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। कार्यों के अत्याधिक से मन परेशान होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।  
मकर : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता लाएगा। अच्छी आशाओं के साथ क्रियाशील रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे।
मीन : कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment