बुधवार, 17 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Apr 2019 06:05:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 17 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 17 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत ब्यस्तता रहेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।        
बृषभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें।     
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से मन को कष्ट संभव। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।   
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।     
सिंह : जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति आलस्य न करें।     

कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान करेंगी।      
तुला : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। भविष्य को लेकर मन में चिंता व उदासी हो सकती है।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये कार्योंं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें।   
धनु : मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। कार्य-पेश में लाभ के आसार बनेंगे। संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। 
मकर : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
कुंभ : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन मन  प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी। 
मीन : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment