मंगलवार, 16 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Apr 2019 05:28:11 AM IST

कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 16 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  
बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।    
मिथुन : आपका मस्त-मौला व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।  काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशहाली रहेगी।          

कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी व्यहार से लोकप्रिय होंगे।    
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र म प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा।       
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होनी नजर आएगी।           
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे।   
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। आलस्य को त्यागें।    
धनु : सगे-संबंधियों में आलोचनात्मक रवैये से छबि कुप्रभावित होगी। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।   
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेंगी। नियोजित परिश्रम द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। 
कुंभ : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यकितित्व के परिचायक बने।     
मीन :  किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment