शुक्रवार, 3 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 May 2019 02:48:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 3 मई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 3 मई, 2019 का राशिफल

मेष : मजाकिया स्वभाव से आसपास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। 
बृषभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।  
मिथुन : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। संबंधों में व्यवहारकुशल बने। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।   
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।   
सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।  

कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति होगी। नकारात्मक चिंताओ को त्याग क्षमताओं पर भरोसा करें।    
तुला : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी।    
धनु : सगे-संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा।     
मकर : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थक होंगी। 
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
मीन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment