5 से 11 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 May 2019 06:16:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 मई तक का साप्ताहिक राशिफल।


5 से 11 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-कुछ नई शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संघर्ष के दिनों में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

मिथुन-शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। संबंधियों की बातों का बुरा न माने। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। मन सामाजिक कार्योंं में केंद्रित होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रखें। आवेश किये कार्य से कष्ट संभव। किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।  विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे समय का आगाज हो गया है। अब परिश्रम करके कुछ कर दिखाना है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। विधार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में ध्यान दें।
कन्या-राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। घर में मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
तुला-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। अविवाहितों के विवाह होने का समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता लाभप्रद होगी। परिजनों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है।
राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की  अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।    राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक ब्यस्तता रहेगी। 
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। सामाजिक कायार्ें व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।   
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। आर्थिक कठिनाइयों से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।   किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को  शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment