सोमवार, 6 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 06 May 2019 05:53:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 मई, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 6 मई, 2019 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।          
बृषभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।           
मिथुन : नाजुक संबंधों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।   

सिंह : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। शिक्षा के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।         
कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।            
तुला : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता है। दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है।             
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।       
धनु : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों  के के लिए प्रयत्न तीव।    
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।      
कुंभ : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।         
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment