मंगलवार, 7 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 07 May 2019 04:31:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 मई, 2019 का राशिफल।




मंगलवार, 7 मई, 2019 का राशिफल

मेष : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। 
बृषभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।          
मिथुन : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
कर्क : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।       

सिंह : मान-प्रतिष्ठा एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।        
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।        
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।                 
वृश्चिक : दूसरों की बात इधर से उधर तथा निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।   
धनु : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। दूसरो की आलोचना न करें।       
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। आय के नये स्रेत बनेंगे।       
कुंभ : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।        
मीन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में आकर निर्णय हानिकारक हो सकता है। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment