बृहस्पतिवार, 9 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 09 May 2019 05:03:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 9 मई, 2019 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 9 मई, 2019 का राशिफल

मेष : नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव।     
बृषभ : निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।      
मिथुन : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।   
कर्क : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्ध होंगे।         
सिंह : महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्ध होने के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।   

कन्या : अर्थाभाव और भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य न करें।     
तुला : नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। 
वृश्चिक : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें क्योंकि इससे छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। ।
धनु : पीठ पीछे दूसरों की आलोचना करना छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। 
मकर : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुन्दर छबि बनायें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधोंमें शंकाओं को स्थान न दें। 
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बीती बातों को भूलने की चष्ठा करें। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रत्यन सार्थक होगा।   
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment