12 से 18 मई 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 May 2019 06:17:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 मई 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 मई 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधियों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य का त्याग करें। 
वृषभ-राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। विषम स्थितियों में भी पूरी ऊर्जा के साथ कार्यरत रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता मन को दुखित करेगी। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।    

मिथुन-इस सप्ताह संघर्ष के साथ सफलताएं मिलेंगी। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। वर्तमान में ग्रहों की अनुकूलता काफी लाभप्रद है। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनावित हो सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता हुआ नजर आएगा। मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    
कर्क-प्रतिभावान होने के साथ थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।     
सिंह-आपका जुझारू स्वभाव हर समस्या का सामना करने में सक्षम है। सुख-दुख आना-जाना है। अत: हर स्थिति में समझौतावादी रवैया अपनाएं। कुछ दिन संघर्ष व चिंताओं से परिपूर्ण हैं परन्तु  जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
कन्या-विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु ध्यान दें कि यह वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
तुला-महत्वपूर्ण संबंधों के बीच ईगो न पालें। पुरानी बातों को भूल नये सिरे से जिंदगी शुरु करें। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सगे-संबंधियों के बीच सौम्यता लायें। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में कुछ कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्योंं में रुचि बढ़ेगी। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।   
वृश्चिक-इस सप्ताह नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। परिजनों के छोटी-मोटी बातोंका बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। भावनात्क रूप से अकेलेपन का एहसास होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति का आभास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नयी अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों को ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा। 
धनु-नई स्थितियां नयी प्रतिभा का संचार करेंगी। परिवार में रुखे ढ़ंग से बोलना और स्पष्ट बोलना हानिकारक होता है। इस आदत को सुधारें।
सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।  
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है। इसे सुधारें। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। हर स्थिति में खुश रहने का प्रयास करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।
कुंभ-आर्थिक व पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पूरे सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां समक्ष रहेंगी। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धैर्य बनाए रखने की। परिवार को एकजुट रखनेमें प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्योंं से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
मीन-संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती के साथ मिल रहा है। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि कुप्रभावित हो सकती है। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment