सोमवार, 13 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 13 May 2019 06:01:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 13 मई, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 13 मई, 2019 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।  
बृषभ : परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देवे अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
मिथुन : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नही। 
कर्क : घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। शिक्षा के दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।  

कन्या : प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में आपका का प्रयत्न सार्थक होगा।
तुला : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। समय बड़ा मूल्यवान है।
वृश्चिक : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नही।   
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।  खान-पान में परहेज रखें।
मकर : पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी सम्बन्ध में प्रगाढता नीजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।
कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने खान-पान में परहेज रखें।  आपके बकाया धन प्राप्ति के योग हैं।
मीन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment