मंगलवार, 14 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 14 May 2019 02:09:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 मई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 14 मई, 2019 का राशिफल

मेष : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी मने रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
बृषभ : प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की आशंका है।    
मिथुन : भविष्य संबंधित कुछ योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। 
कर्क : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी। 

सिंह : उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कायोंर्ं में हाथ डालेंगे लेकिन विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है। अत: सावधान रहें।
तुला : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। आलस्य का त्याग करें।
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
धनु : बीती समय एवं आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को और अधिक निखारने का प्रयत्न करें।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
कुंभ : स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन खुश होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment