बुधवार, 15 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 15 May 2019 06:14:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 15 मई, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : कुछ नये मागों से प्रगति के मार्ग बनेंगे। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।  
बृषभ : पुरानी बातों को सोचकर मन भाव विभोर होगा। निराशा आपकी प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ने का प्रयत्न करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।        
मिथुन : कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। सब कुछ छोड़ परिवार को एकजुट बनाये रखने की चेष्ठा करें। जीविका में लाभ के आसार हैं। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है।
कर्क : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। निकट संबंधों में जिन गलतियों से दूरी पैदा हुई है, उसे सुधारने की चेष्ठा करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। 

सिंह : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।      
कन्या : व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  
तुला : कमजोर मनोबलवश मन चिंतित होगा। शंकाओं का जन्म संभव। पारिवारिक कार्यों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।      
वृश्चिक : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। उत्साह की कमी और अकेलापन का एहसास होगा। बड़ों से वाद-विवाद न करें। वैवाहिक संबंध बनने की प्रक्रिया में गति आयेगी।    
धनु : पुरानी बातों को लेकर मन परेशान होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगोंकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
मकर : कुछ नई योजनाएं मन को उद्वेलित करेंगी। खान-पान में परहेज रखें। रोजगार में कुछ नये आसार उत्साहवर्धन करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। शिक्षा प्रतियोगिता में किया प्रयत्न सार्थक होगा। 
कुंभ :  कुछ नये शक्तिमान लोगों से निकटता बढ़ेगी। नित्य नई समस्याएं जीवन में आती हैं किंतु उसे सामना करने की क्षमता आप में भरपूर है। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। 
मीन : काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। । पुरानी बातों को सोच अपनी उर्जा का हृास न करें। सघर्ष के दिन बीतने वाले है और प्रगति के नये मार्ग खुलने वाले हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment