बृहस्पतिवार, 16 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 May 2019 03:16:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 16 मई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 16 मई, 2019 का राशिफल

मेष : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।    
बृषभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।       
मिथुन : परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में न जाया करें। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें।   

कर्क : भविष्य संबंधित कुछ नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।     
सिंह : महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। 
कन्या : जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नये कार्योंं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नये संबंधियों के आर्थिक सहयोगसे आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।         
तुला : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति निराश करेगी।   
वृश्चिक : रोजगार संबंधी नयी योजनाएं मन प्रभावी होंगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल  चलें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।   
धनु : आप बातूनी ज्यादा एवं कर्मठ कम हैं। इस स्वभाव को सुधारें। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य की  पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।        
मकर : बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीने का प्रयास करें। ज्यादा बोलना आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालता है। अत: इसे सुधारें। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे।    
कुंभ : भाग्य से प्राप्त सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन ंअरुचि का शिकार होगा। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।     
मीन : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment