शुक्रवार, 17 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 May 2019 01:23:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 17 मई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 17 मई, 2019 का राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। समय का पूर्ण उपयोग करें।
बृषभ : नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। किसी संबंध को लेकर मन काफी संजीदा होगा।     
मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
कर्क : रोजगार में ब्यस्तता के साथ कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। 
सिंह : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। काफी दिनों से प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।   

कन्या : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों में समझौतावादी बनें। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी।            
तुला : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। नये उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण होंगे।     
वृश्चिक : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति निराश करेगी। 
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।    
कुंभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव।
मीन : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। नये संबंधियों के आर्थिक सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। किसी नये संबंध से लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment