19 से 25 मई का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 May 2019 04:56:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 मई का साप्ताहिक राशिफल।


19 से 25 मई का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह  प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में यह आपके छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   

वृषभ-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता की आशंका है। शासन-सत्ता के लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     

मिथुन-इस सप्ताह बाह्यतौर पर दिखावेपन में जियेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। मन ढ़ेर सारी चिंताओं से प्रभावित  होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-इस सप्ताह अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इन्तजार करें। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड.ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    

सिंह-इस सप्ताह नयी रुचि से उत्साह का संचार होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी किंतु लेन-देन मे सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।  

कन्या-अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सगे-संबंधियों के बीच कुछ अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नये आसार से अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञोंसे निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। इस सप्ताह जीवन साथी भावनात्मक स्नेह भरपूर मिलेगा और उससे ऊर्जा का संचार होगा।     

तुला-बीती हुई बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 

वृश्चिक-अत्याधिक भावुकता का नकारात्मक असर पड़ रहा है। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। समाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।    

धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कार्यक्षेत्र बदलाव चाहता है, क्योंकि कार्य की पुरानी परिस्थितियां बदल गयी हैं। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मकर-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुरानी मार्मिक बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंन्तत होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

कुंभ-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। अचानक कुछ परिवर्तित स्थितियां रोजगार में अरुचिकर लगेंगी। सामाजिक कार्योंं व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से छबि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।  

मीन-इस सप्ताह विषम स्थितियों में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। इस सप्ताह उत्साहित रहेंगे।  कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment