World Championship: भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता
Last Updated 07 Sep 2025 01:29:19 PM IST
World Championship: भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रविवार को यहां फाइनल में फ्रांस को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
![]() भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता |
ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की भारतीय तिकड़ी ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 235-233 से हराया।
भारत ने फाइनल तक के अपने सफ़र में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी।
| Tweet![]() |