अखिलेश समर्थक पांच एमएलसी का निष्कासन रद्द
Last Updated 19 Jan 2017 04:14:07 AM IST
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी से निष्कासित विधानपरिषद सदस्यों संजय लाठर, सुनील सिंह यादव, आनंद भदौरिया, अरविन्द प्रताप सिंह व उदयवीर का निष्कासन रद्द कर दिया है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव |
इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति मिलने के बाद मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे गौरव दुबे, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे बृजेश यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष रहे मो. एबाद व समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिग्विजय सिंह देव के निष्कासन को भी समाप्त कर दिया है.
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने फिर से गीता सिंह को समाजवादी महिला सभा, आनंद अग्रवाल- समाजवादी व्यापार सभा, बृजेश यादव -समाजवादी युवजन सभा व प्रदीप तिवारी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है.
| Tweet |