तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाए उत्तर प्रदेश सरकार: पायलट

Last Updated 01 Oct 2020 06:38:14 PM IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले मे तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।


कांग्रेस नेता सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट किया,‘‘ उत्तरप्रदेश के हाथरस मे एक बेटी के साथ हुआ जघन्य अपराध शब्दों की आलोचना से परे है। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध व अपराधियो की समाज मे कोई जगह नही है।’’      

पायलट ने आगे लिखा है,‘‘ आज उस बेटी ने दम तोड़ दिया। दरअसल यह उम्मीदों का दम टूट रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले मे तुरंत न्याय दिलाकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।’’

भाषा
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment