Delhi Lok Sabha Results 2024: दिल्ली जीतने पर भाजपा का विजय उत्सव

Last Updated 08 Jun 2024 10:49:44 AM IST

राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को मिली एकतरफा जीत पर प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय समेत 13 जगहों पर जश्न मनाया गया।


दिल्ली की सातों सीटें जीतने पर भाजपा कार्यालय पर विजय उत्सव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज व पार्टी कार्यकर्ता।

इसमें नवनिर्वाचित सांसद अपने-अपने इलाके के जश्न में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय स्थित विजय उत्सव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ नई दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद योंगेंद्र चंदोलिया एवं बांसुरी स्वराज समेत विष्णु मित्तल, प्रवक्ता प्रवीश शंकर कपूर, विक्रम मित्तल समेत अन्य पदाधिकारी  शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होेंने देश दुनिया में भारत को नई गौरवमयी पहचान दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की बैठक से पहले से ही कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। बैठक के दौरान भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के पास रेडक्रास भवन के सामने  एक दूसरे के मिठाई को खिलाकर खुशी का इजहार किया। शाम करीब सात से प्रदेश कार्यालय पर विजयोत्सव शुरू हो गया।

चांदनी चौक से नवनिर्वाचित सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने शुक्रवार को लाल किले से  अजमेरी गेट तक विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस में केशवपुरम के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के आलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विजय जुलूस के दौरान गौरीशंकर मंदिर एवं अजमेरी गेट चौक पर आतिशबाजी  की गयी। बांसुरी स्वराज के साथ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में हौजकाज़ मार्किट एवं करोलबाग के सुनील कक्कड़ के नेतृत्व में मोती नगर स्थित मेट्रो स्टेशन के पास आतिशबाजी के साथ विजयोत्सव मनाया।

पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा ने मयूर विहार के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा एवं शाहदरा के जिलाध्यक्ष संजय गोयल के साथ विजय उत्सव मनाया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी थे। उत्तर-पश्चिम से सांसद  योगेन्द्र चंदोलिया ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गौतम के साथ डीसी  चौक रोहिणी पर एवं बाहरी दिल्ली के जिलाध्यक्ष राम सिया शरण के साथ मंगोलपुरी में आतिशबाजी की गयी।

पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत ने जिलाध्यक्ष  रमेश शौखंदा एवं चंद्र पाल बख्शी के साथ द्वारका स्थित सेक्टर- 19  पार्टी के जिला कार्यालय जनकपुरी में कार्यकर्ताओं ने विजयोत्सव मनाया। दक्षिणी दिल्ली से सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी  ने महरौली  जिले के अध्यक्ष रणवीर तंवर के साथ छतरपुर स्थित जिला कार्यालय पर एवं दक्षिण दिल्ली के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौटाला के साथ ओखला फेज-1 में कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर एक दूसरे को बधाई दी।

विजय उत्सव व्यवस्था  पार्र्टी के नेता विष्णु मित्तल, अभय वर्मा, योगिता सिंह, श्री गजेन्द्र यादव, विनय रावत, लता गुप्ता, सुनील यादव, सागर त्यागी, अनीस अब्बासी, कुलजीत सिंह चहल, सारिका जैन, सोना कुमारी, नरेश एरोन, किशन शर्मा, सतीश गर्ग, डॉ सुमित भसीन, पंकज जैन, इम्प्रीत सिंह बख्शी, विक्रम बिधूड़ी, बृजेश राय, अमित गुप्ता, पंकज जैन, भूपेन्द्र गोठवाल समेत कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment