दिल्ली : भीड़ को उकसाने के मामले में AAP के दो विधायक दोषी करार

Last Updated 13 Sep 2022 07:57:39 AM IST

राजधानी दिल्ली की एक विशेष अदालत ने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ को उकसाने एवं उन्हें बुरारी थाना के पुलिस बल पर हमला करने को लेकर आप के दो विधायकों-अखिलेश पति त्रिपाठी एवं संजीव झा- सहित अन्य 15 लोगों को दोषी ठहराया है।


दिल्ली : भीड़ को उकसाने के मामले में आप के दो विधायक दोषी करार

उसने इस मामले में 10 लोगों को बरी कर दिया है। सभी के खिलाफ सजा के बिंदु पर 21 सितम्बर को सुनवाई होगी।

राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने सभी को एक सभा का हिस्सा होने, दंगा करने एवं पुलिस कर्मिंयों को चोट पहुंचाने का दोषी ठहराया है।

साथ ही नारेबाजी करने एवं भीड़ को उकसाने का भी दोषी ठहराया है जिसके कारण भीड़ ने पुलिस कर्मिंयों पर हमला किया था।

यह मामला सात साल पहले 20 फरवरी, 2015 की रात का है, जब भीड़ ने बुराड़ी पुलिस थाने में पुलिस कर्मिंयों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था भीड़ दो लोगों को हिरासत में लेने की मांग कर रही थी जिनपर पिटाई करने का आरोप था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment