भाजपा ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर किया हमला, विदेशी अखबार में शिक्षा की खबर को बताया विज्ञापन

Last Updated 22 Aug 2022 10:09:19 AM IST

शराब घोटाले में सीबीआई छापे और एफआईआर के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक हमला तेज कर दिया है।


दिल्ली बीजेपी और दिल्ली सरकार

भाजपा के दिल्ली प्रदेश के दिग्गज नेताओं से लेकर दिल्ली के सभी लोकसभा सांसद, प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री तक लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर शराब घोटाले के लिए सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी और हमले से आगे बढ़ते हुए अब भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ 'वीडियो वार' छेड़ दिया है।

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 3 मिनट 37 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल सरकार की कई उपलब्धियों पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में केजरीवाल के 'रेवड़ी कल्चर' पर निशाना साधते हुए यह आरोप भी लगाया गया है कि आप मुखिया दिल्ली और पंजाब को श्रीलंका बनाने पर तुले हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई भाजपा नेताओं ने इस ट्वीट को रिट्वीट भी किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है, "गोलमाल है भाई, सब गोलमाल है। रेवड़ीवाल है, भाई सब गोलमाल है।"

इस वीडियो में मनीष सिसोदिया को लेकर अमेरिकी अखबार में छपी खबर को विज्ञापन करार देते हुए दिल्ली के टैक्सपेयर्स के पैसों की बर्बादी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक नीति, रेवड़ी कल्चर, विज्ञापन में पैसों की बर्बादी सहित अन्य कई मुद्दों को उठाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा गया है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment