दिल्ली चुनाव रिजल्ट: चली AAP की ‘झाड़ू’, BJP पिछड़ी, कांग्रेस साफ

Last Updated 11 Feb 2020 09:09:13 AM IST

आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में एक बार फिर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुये दिल्ली विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुत पीछे छूट गयी और कांग्रेस का सफाया हो गया।

  • 16:49 : मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी।
  • 16:49 : मैं मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं: मनोज तिवारी
  • 16:48 : मनोज तिवारी ने जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा, दिल्ली की जनता का जनादेश सर माथे
  • 15:51 : आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं: केजरीवाल
  • 15:50 : दिल्ली के लोगों ने नई तरह की राजनीति को जन्म दिया है। जिसने काम किया दिल्ली के लोगों ने उसे वोट दिया: केजरीवाल
  • 15:39 : ये मेरी नहीं दिल्ली वालों की जीत है। ये पूरे देश की जीत है: केजरीवाल
  • 15:37 : दिल्लीवासियों को तहेदिल से शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने अपने बेटे पर भरोसा किया: अरविंद केजरीवाल
  • 15:09 : कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी जीतीं
  • 14:49 : जीत के बाद मनीष सिसोदिया बोले, जीत महत्वपूर्ण है। बीजेपी ने नफरत की राजनीति की, उन्होंने हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि पटपड़गंज के वोटर्स बंटे नहीं।
  • 14:46 : ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज जीते, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन की जीत
  • 14:38 : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत हासिल की
  • 14:35 : आप 61 सीटों पर आगे हो गई है, बीजेपी को 9 सीटों पर बढ़त
  • 14:28 : ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी को 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह का जवाब मिलेगा।
  • 14:27 : हम दिल्ली सरकार की कमियों को दिल्ली की जनता के सामने नहीं रख पाए। हम और संघर्ष करेंगे। हम आने वाले चुनाव में अपनी कमियों को दूर करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे: प्रवेश वर्मा
  • 14:23 : आप 60 सीटों पर आगे हो गई है, बीजेपी को 10 सीट पर बढ़त
  • 13:56 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, जनता मालिक है।
  • 13:54 : आम आदमी पार्टी को 57 सीटों पर जबकि बीजेपी को 13 सीटों पर बढ़त
  • 13:49 : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से आगे हो गए हैं।
  • 13:38 : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से आप के राजेश नामावंशी वाला से आगे चल रहे हैं।
  • 13:37 : मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी के जगदीश प्रधान आप के हाजी युनूस से आगे चल रहे हैं।
  • 13:33 : बीजेपी के लिये उम्मीद के मुताबिक परिणाम सामने नहीं आने पर पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा, बीजेपी चुनावी जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और हारने पर जनादेश का सम्मान करती है।
  • 13:22 : ओखला सीट से आप उम्मीदवार अमानतुल्ला खान बोले- दिल्ली में विकास की जीत हुई, नफरत की हार
  • 13:18 : उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा भंग की।
  • 13:11 : RJD नेता मनोज झा ने कहा, दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा संदेश बीजेपी के लिए है कि ‘घृणास्पद’ अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।
  • 13:07 : आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे, बीजेपी को 12 सीटों पर बढ़त
  • 12:36 : आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर जबकि बीजेपी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • 12:32 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले, हमें पहले से पता था। सवाल ये है कि बीजेपी के उन तमाम बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ?
  • 12:30 : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पीछे चल रहे हैं।
  • 12:27 : दिल्ली की जनता ने बता दिया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के दो करोड़ लोगों के परिवार का बेटा है और उसे कोई हरा नहीं सकता: संजय सिंह
  • 12:26 : संजय सिंह ने कहा- आप के खिलाफ बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी लेकिन दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को प्रचंड बहुमत दिलाया।
  • 12:20 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को फोन कर बधाई दी।
  • 12:16 : प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, भारत की आत्मा बचाने के लिए दिल्ली का धन्यवाद
  • 12:04 : आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर जबकि बीजेपी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • 12:04 : बाबरपुर से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय बढ़त बनाए हुए हैं।
  • 12:03 : आप की राखी बिरला मंगोलपुरी सीट से आगे चल रही हैं।
  • 12:01 : आप के मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है और जश्न का माहौल है, वहीं बीजेपी मुख्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा है।
  • 11:25 : आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि बीजेपी को 14 सीटों पर बढ़त
  • 11:24 : बीजेपी के ब्रह्म सिंह ओखला निर्वाचन क्षेत्र से आप के अमानतुल्लाह खान से आगे चल रहे हैं।
  • 11:23 : करोल बाग सीट पर आप के विशेष रवि बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया से आगे।
  • 11:09 : विधानसभा अध्यक्ष और ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से बीजेपी के संजय गोयल से पीछे चल रहे हैं।
  • 10:55 : मनोज तिवारी बोले, रुझानों में हमारी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। आगे के चरणों में गिनती पर ही स्थिति साफ हो पाएगी। निराश होने की जरूरत नहीं
  • 10:50 : आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि बीजेपी को 17 सीटों पर बढ़त
  • 10:42 : कांग्रेस की अल्का लाम्बा चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी से पीछे चल रही हैं।
  • 10:32 : रुझानों में आप 48 सीटों पर आगे, बीजेपी को 22 सीटों पर बढ़त
  • 10:30 : रोहिणी सीट से आप के राजेश नामा बंसीवाला बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता से आगे चल रहे हैं।
  • 10:28 : सौरभ भारद्वाज ने कहा- आज के बाद भाजपा मंगलवार को कभी वोट की गिनती नहीं कराएगी। आज से मेरी ग्रेटर कैलाश विधानसभा में हर मंगलवार, भाजपा भक्तों को हनुमान जी की याद दिलाई जाएगी।
  • 10:27 : आप के सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया- हनुमान का बज गया डंका। पाखंडियों की जल गई लंका।।
  • 10:25 : तिमारपुर से आप के दिलीप पाण्डेय बीजेपी के सुरिन्दर पाल सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • 10:23 : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी से आगे चल रहे हैं।
  • 10:14 : रुझानों में आप 49 सीटों पर आगे, बीजेपी को 21 सीटों पर बढ़त
  • 10:14 : आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर सीट से बीजेपी के सरदार आरपी सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • 10:03 : ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज बीजेपी की शिखा राय से आगे हैं।
  • 10:02 : कृष्णा नगर से बीजेपी के डॉ अनिल गोयल आप उम्मीदवार एसके बग्गा से आगे चल रहे हैं।
  • 10:02 : मुस्तफाबाद से बीजेपी के जगदीश प्रधान आप उम्मीदवार हाजी यूनुस से आगे चल रहे हैं।
  • 9:59 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से बीजेपी के सुनील कुमार यादव से आगे चल रहे हैं।
  • 9:57 : कालकाजी सीट से बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे, आप की आतिशी पीछे चल रही हैं।
  • 9:56 : रुझानों में आम आदमी पार्टी 49 सीटों पर आगे, बीजेपी को 21 सीटों पर बढ़त
  • 9:54 : मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा, हरिनगर से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं।
  • 9:43 : रुझानों पर बोले मनोज तिवारी, मुझे जो भी झेलना पड़े मैं तैयार हूं
  • 9:42 : रुझानों में आम आदमी पार्टी 50, बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है
  • 9:32 : कालकाजी से आम आदमी पार्टी की आतिशी पीछे चल रही हैं।
  • 9:31 : आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से पीछे चल रहे हैं।
  • 9:30 : रुझानों में आप 53, बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस का खाता अभी नहीं खुला है।
  • 9:23 : शुरुआती रुझानों में बढ़त को देखते हुए आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जश्न शुरू हो गया है।
  • 9:21 : आप के संजय सिंह ने कहा, फाइनल नतीजों का इंतजार है, हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।
  • 9:19 : सीलमपुर से कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद, चांदनी चौक से अलका लाम्बा पीछे चल रही हैं।
  • 9:19 : ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान, कालकाजी से आतिशी आगे चल रही हैं।
  • 9:17 : रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।
  • 9:16 : ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं।
  • 9:15 : शुरुआती रुझानों में आप 49, बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:15 : दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान आ रहे हैं।

शाम पांच बजे तक मतगणना के मिले रुझानों के अनुसार 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप 63 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा मात्र 7 सीटों पर आगे चल रही है।

15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 67 और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।

आप पार्टी को दिल्ली में चौतरफा समर्थन मिला है और उसके सभी दिग्गज नेता अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की चांदनी चौक संसदीय सीट की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार आगे हैं। पश्चिमी और नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आने वाली सभी 10 सीटों पर आप प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उत्तर पूर्वी संसदीय सीट की 10 में से छह पर आप और चार में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

दक्षिण  दिल्ली लोकसभा के तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटों में से नौ पर आप और एक पर भाजपा बढ़त हुए है। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की दस विधानसभा सीटों में से 6 पर आप और भाजपा 4 पर आगे है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की दस में से सात पर आप और तीन पर भाजपा आगे हैं। 

मई अप्रैल में हुये लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहरा पाने में विफल रही है। लोकसभा चुनाव में उसने 65 सीटों पर बढ़त बनायी थी। उसने इस चुनाव में आप को टक्कर दी। उसका मत प्रतिशत भी पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बढ़ा है।

पटपड़गंज सीट से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल कर ली है। शकूर बस्ती से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जीत गए हैं, कालकाजी से आप की आतिशी ने जीत हासिल की है।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट देखें...

 

समयलाइव डेस्क/वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment