MP: बदल गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पता, अब इस बंगले में होगा नया ठिकाना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का पता बदल गया है। वे मुख्यमंत्री आवास से नए आवास में जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) |
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान लगभग 18 साल तक मुख्यमंत्री आवास में रहे और बुधवार को नए आवास में जा रहे हैं।
उनके नए आवास का पता बी आठ 74 बंगला होगा। वे अब इसी आवास में रहेंगे।
मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 27, 2023
मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।
जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा।… pic.twitter.com/afASPJ90wG
चौहान ने परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास में हाउस मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए।
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में पदस्थ सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की और उन्हे विदाई भी दी।
| Tweet |